धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास 11 दिन पूर्व हुई दुर्घटना में एक युवक का मौत हो गई थी तथा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में भिटकिनी गांव निवासी एक महिला ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है महुली थाना क्षेत्र के भिटकिनी गांव निवासी जुगानी पत्नी महेश ने तहरीर में लिखा है कि 30 मई 2025 को दिन में करीब 1:30 बजे उनका बेटा सूरज कुमार अपनी बाइक पर अनिल को पीछे बैठाकर मुखलिसपुर से घर आ रहा था। तिघरा गांव से लगभग पांच सौ मीटर आगे पहुंचा ही था कि वाहन चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आकर पीछे से साइड मार दिया। जिससे मेरे पुत्र सूरज कुमार को और अनिल को प्राण घातक चोटे आई तथा घायल अवस्था में दोनों को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। संवाद