फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी की कोशिश के आरोप में दो युवकों पर केस

Mon, 14 Apr 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दो किशोरियों के साथ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छेड़खानी की कोशिश की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दुधारा थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम शाम बजे वह सेमरियांवा बाजार से दवा लेकर अपनी दो बेटियों के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान सेमरियांवा ब्लाॅक के सामने पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और मेरी लड़कियों की छेड़खानी की नीयत से पीछा करने लगे। इसके बाद वह भागते हुए एक दुकान में घुस गई। भीड़ आने पर दोनों मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने सेमरियांवा निवासी रवि सोनी और अखिलेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें