फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएड में प्रवेश दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर बीएड में प्रवेश दिलाने के नाम पर पीड़िता से 45,000 रुपये हड़प लेने के मामले में रविवार देर शाम महुली पुलिस दो आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर की रहने वाली शिल्पा पुत्री कौशल अग्रहरि का आरोप है कि वह स्नातक है, और बीएड करना चाहती थी। आरोप है कि उसके पिता कौशल अग्रहरी से दोनों आरोपियों से जान पहचान थी। उन्होंने पिता को बताया कि उनके रिश्तेदार डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कार्यरत हैं। बीएड में कम पैसे में उसका प्रवेश करा देंगे और अच्छे अंक से पास करा देंगे। पीड़िता आरोपियों की बातों में विश्वास करके आरोपी संतोष यादव के कहने पर सदानंद यादव को नवंबर-2021 में बीएड में प्रवेश के लिए 15,000 तथा एक हफ्ते बाद पुन: संतोष यादव को 10,000 रुपये दिए।
आरोपियों ने फिर पीड़ित से प्रैक्टिकल के लिए 5,000 रुपये, स्कॉलरशिप के लिए 7,500 रुपये, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 7500 रुपये का भुगतान करा लिया। विद्यालय की फर्जी रसीद दे दी। आरोपियों ने सितंबर 2022 में परीक्षा के लिए आगरा चलने की बात बताई और प्रवेश पत्र के नाम पर 50,000 रुपये लगने की बात कही। पीड़िता प्रवेश पत्र लेने आरोपियों के साथ आगरा गई और प्रवेश पत्र मिलने के बाद रकम देने की बात कही। पीड़िता को गुमराह करके आरोपी छोड़कर भाग गए। उसने विश्वविद्यालय जाकर आरोपियों के जरिये दी गई रसीद के बारे में जांच की तो पता चला सभी कागज फर्जी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने 45,000 रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों ने सारी जानकारी दी। बाद में रकम मांगने पर आरोपी टाल मटोल करते रहे। पीड़िता पर एसिड फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें