संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस्ती जनपद के नगर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कठार जंगल गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि उनकी ससुराल चंगेरा मंगेरा गांव में है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी व बेटे के साथ ससुराल आए थे। रास्ते में खड़े दो लड़कों को रास्ता छोड़ने के लिए कहने पर बेटे संतोष व रिस्तेदार विष्णु को गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। जिससे बेटे संतोष के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अजम व मोहम्मद अहमद निवासी चंगेरा मंगेरा के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद