फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में हुए मारपीट में दो पर केस

Fri, 23 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित बिगरामीर गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर दो आरोपी पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसओ दुधारा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बिगरामीर गांव निवासी कुमारी साक्षी ने अपने शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को दिन में आपसी विवाद को लेकर विपक्षी संजय कुमार व अमरनाथ दरवाजे पर आकर भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लात घूंसा और लाठी डंडा से मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना को देखकर बीच बचाव में आए पिता को भी काफी मारापीटा। शोरगुल सुनकर तमाम लोगों के आने और बीच-बचाव करने पर विपक्षी जानमाल की धमकी देकर चले गए। एसओ ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके मारपीट में घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें