फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक से मारपीट के आरोप में दो पर केस

Tue, 28 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुई दुर्घटना के बाद एक युवक के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राजेश्वर प्रताप सिंह निवासी जगदीशपुर ने अपने शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह 9:30 बजे वह अपने बाइक से भगवानपुर गांव से होकर अपने गांव आ रहे थे। गांव के पास स्थित मुर्गीफार्म के पास गांव के ही शिवा सिंह ने अपनी बाइक से उसे ठोकर मार दिया। इससे उसे काफी चोट आया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच उक्त युवक के पटीदार शिवप्रकाश सिंह भी वहां पर आ गए और उससे मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें