धनघटा। धनघटा बाजार क्षेत्र में युवक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में रेवटा गांव निवासी मनीष राय ने बताया कि वह शुक्रवार को मोबाइल फोन का मरम्मत कराकर शाम करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था। कोदवट गांव के सहाई दास के कुटी के समीप घात लगाकर बैठे गांव के साबित अली का लड़का अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उसे रोक लिया और गाली देने लगा। एतराज करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद