बखिरा। बखिरा स्थित एक इंटर काॅलेज के निकट निजी कार्य से बखिरा आए ग्राम प्रधान पचेठी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम प्रधान मनोज चौधरी का आरोप है कि वह शनिवार को बखिरा निजी कार्य से आए हुए थे। सुबह साढ़े नौ बजे वेणी माधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज के करीब पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। उसे काफी चोट आई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।