संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में दंपति के साथ मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरुकर दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित कन्हैलाल ने बताया कि नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे वह अपने मां से मिलने के लिए गांव गए हुए थे, जो भाई के साथ रहती हैं। उसी दौरान विपक्षी बहरैची, राजेंद्र एवं प्रहलाद अनायास उनको गाली देते हुए मारने पीटने लगे। घटना देखकर बचाव में आई पत्नी को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारापीट के घटना में काफी चोट आया। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।