बखिरा। क्षेत्र के बभनी गांव के प्रधान के ऊपर चार मई की शाम को लगड़ाबार गांव के निकट बाइक सवार दो लोग ने ईट से जानलेवा हमलाकर फरार हो गए थे।
पीड़ित प्रधान राधेश्याम मौर्या का आरोप है कि वह चार मई को घर से ख़लीलाबाद अपनी कार से जा रहे थे। लंगड़ाबार गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान बाइक सवार दो लोगो ने उस पर ईट से हमला कर दिया।
उसके हाथ में गंभीर चोट आई। उसने कार से उतरकर आरोपियो को दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी देवकली चौराहे की ओर भाग गए। मौके पर राहगीर व ग्रामीण एकत्रित हो गए। एसओ श्याममोहन ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।