फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और स्कार्पियो तोड़ने के आरोप में छह पर केस

Fri, 21 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने मारपीट और स्कार्पियो तोड़ने के आरोप में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी नीरज स्वरूप शाह ने बताया है कि वह अपने मित्र त्रिभुवन कुमार गुप्ता व अमित कन्नौजिया के साथ अपनी स्कार्पियो गाड़ी से जा रहा था। सब्जी मंडी के पास स्थित ढाबे के पास नरैली निवासी संतोष उर्फ भोला तिवारी, भतीजा राजन, बरदहिया निवासी लल्ल शुक्ला, मीट मंडी निवासी शशांक सिंह, बरई टोला निवासी राहुल चौरसिया व एक अज्ञात ने उनको लाठी के बल पर रोका और बुरी तरह से मारापीटा। उन लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी भी तोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें