फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में सात लाेगों पर केस

Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर में दो पक्षों के बीच मारपीट और एससी/एसटी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित गंगा प्रसाद निवासी ग्राम पकरडीहा ने बताया कि वह सुनीता यादव निवासी मोहल्ला अंजान शहीद नगर पंचायत मगहर के मकान व जमीन की देखभाल करते हैं। 9 अक्तूबर की शाम 4 बजे वह जमीन की साफ-सफाई का काम कर रहे थे। उसी दौरान बेलाल अहमद, अनिशा खातून, जहिदुन्निशा, अखलाख अहमद, कमाल, अब्बुशहमा आए और गाली देने लगे। मना करने पर उनको मारने के लिए दौड़ा लिए और घर में घुसकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली देते हुए काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें