फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाॅस्पिटल संचालक समेत अन्य पर दर्ज हुआ केस

Sun, 03 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एआर हाॅस्पिटल संचालक, चिकित्सक व अन्य पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आंबेड़कर नगर जनपद के ग्राम व पोस्ट जैती निवासी सचिन चमार ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव के ही उमाकांत के साथ एक अगस्त को जिला सत्र न्यायालय संतकबीरनगर जा रहे थे। दिन में लगभग 10:30 बजे खालेपुरवा उमरिया बाजार चौहान टोला के पास पूर्वांचल एआर हाॅस्पिटल के विशाल, डॉ. विष्णु प्रजापति आदि लोग अचानक उनकी गाड़ी को रोककर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके गाली देते हुए रॉड से मार पीटकर जानमाल की धमकी देने लगे। एसओ ने बताया कि मामले में हास्पिटल संचालक समेत अन्य पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें