महुली क्षेत्र के कोदवट गांव का मामला
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोदवट गांव निवासी महिला ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोदवट गांव निवासी सावित्री पत्नी शेषनाथ ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे छठ पूजा कर घर लौटते समय हीरा पुत्र नागू गौड़, रामपाले, राम अचल पुत्रगण सीधू व अच्छे पुत्र रामपाले गाली देने लगे। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे। बचाने पहुंचे पुत्र कुलदीप को मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान जानमाल की धमकी देते रहे। पुलिस ने सावित्री की तहरीर पर कोदवट गांव निवासी हीरा, रामपाले, रामअचल और अच्छे के खिलाफ मारने-पीटने, गाली और धमकी देने का केस दर्ज किया है।