संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद की वजह से पांच अक्टूबर को इमिलिया गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गया। पुलिस ने सगी बहनों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साजरा खातून का आरोप है कि बच्चों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसे घर में अकेली पाकर गांव के ही मुस्तफा, उसकी दो बेटियां व एक बेटे ने घर में घुसकर गाली देते हुए मारकर घायल कर दिया। आरोपीगण जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने इमिलिया निवासी मुस्तफा, सकीना खातून, सबीहा खातून व यूसुफ पर केस दर्ज किया है।