संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।
भुजैनी निवासी श्रवण कुमार पुत्र रामकेवल का आरोप है कि मंगलवार की रात उसका बेटा नित्यक्रिया के लिए गया था। बेटा हाथ पैर धोकर अपने दुकान पर जा रहा था। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर राम दयाल व गीता देवी ने ललकारा तो सूर्यभान व वृजभान उसके बेटे को मारेपीटे। पिटाई से बेटे का सिर फूट गयाा। शोर पर उनके अलावा आस-सास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उक्त लोग जान माल की धमकी देते हुए चले गए ।
पीड़ित पिता ने एबुलेंस से घायल बेटे को अस्पताल ले गया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी दंपती और उनके दोनों बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद