धनघटा। महुली क्षेत्र के नटवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक दंपती के खिलाफ मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। नटवा गांव निवासी दिलीप चंद पुत्र शिव बालक ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार की दोपहर 12:20 बजे बंटवारे के विवाद में गांव के ही ज्ञानचंद पुत्र शिव बालक व नीलम पत्नी ज्ञान चंद मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान जानमाल की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ज्ञानचंद व उनकी पत्नी नीलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद