फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रोडवेज बस से उतरते दौरान चपेट में आकर युवती के घायल होने के मामले में सोमवार को पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बयारा निवासी जितेन्द्र चौहान पुत्र अम्बिका चौहान का आरोप है कि 22 जून को उत्तर प्रदेश परिवहन की अनुबन्धित बस बस्ती से मगहर जा रही थी। मगहर पुलिस चौकी के पास उसकी भांजी ज्योती कुमारी पुत्री श्रीचन्द निवासी उमरूआ जंगल सहाउतपुर रघुनाथपुर जिला बस्ती उक्त बस से मगहर पुलिस चौकी के पास उतर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से रोडवेज बस के चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। जिससे उसकी भांजी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि उक्त बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें