मेंहदावल। एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में गणेश पुत्र श्याम सुंदर निवासी पिंडारी कला ने बताया कि उसे मनीष, अशोक, विष्णु देव आदि लोगों ने शनिवार को खेरहवा चौराहे पर रोक लिया। लात-मुक्के व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया।एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद