संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के चनवापार गांव में एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट करने वाले युवक व उसके दो साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बस्ती जनपद के गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर निवासी एंबुलेंस चालक सनूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह 108 एंबुलेंस का चालक है। 26 अप्रैल को वह मरीज को लाने के लिए जा रहा था। अभी वह चनवापार गांव के पास पहुंचा ही था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोका और गाली देने लगे। इस दौरान उन्होंने लोहे की राॅड से उसके सर पर प्रहार कर दिया। इससे उसका सर फट गया और हाथ पैर में चोट आई। संवाद