फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बखिरा। डीएम के आदेश पर बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के अठलोहिया गांव के प्रधान के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अठलोहिया निवासी पीड़ित रामअजोर का आरोप है कि शमशान की भूमि के अवैध कब्जे की शिकायत से नाराज प्रधान रणवीर पांडेय ने एक सितंबर 2022 को उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों से किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपी का मनोबल बढ़ा हुआ था। आए दिन जातिसूचक अपशब्द से अपमानित करना आरोपी की आदत हो गई थी। कही भी उसकी शिकायत करने पर उसके खिलाफ कोई भी करवाई नही होने की धमकी आरोपी आए दिन देता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि डीएम के आदेश पर अठलोहिया के ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें