पूर्व चौकी प्रभारी कांटे के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पूर्व चौकी प्रभारी कांटे के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया। खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि रास्ते के विवाद के बावत वह अपने पिता के साथ 24 दिसंबर 2019 को कांटे चौकी पर गई थी। आरोप हैं कि तत्कालीन कांटे चौकी प्रभारी मनोज पटेल ने उसके पिता को यह कहकर घर भेज दिया कि तुम्हारी लड़की होशियार है। उसके बाद पीड़िता को केबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोप है कि मोबाइल से अश्लील बाते की। कोतवाली से लेकर एसपी तक गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोतवाल रवींद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पूर्व चौकी प्रभारी कांटे मनोज पटेल के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।