फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलहर कलां क्षेत्र में बिना मंजूरी के 50 लाख के कार्य कराने का मामला उजागर हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर कलां क्षेत्र में बिना मंजूरी के 50 लाख के कार्य कराने का मामला उजागर हुआ
विज्ञापन

जानकारी होने पर विधायक ने रुकवाया भुगतान, बिना टेंडर व कार्यादेश जारी हुए हो गया कार्य
सीएम के दरबार तक पहुंचा प्रकरण, विधायक ने दोबार कार्य कराने के लिए सीडीओ को लिखा पत्र
तारेश सिंह
मेंहदावल। बेलहरकलां विकास खंड क्षेत्र में विधायक निधि के दस प्रस्तावों पर बिना टेंडर व कार्यादेश के कार्य कराकर भुगतान लेने की कोशिश का मामला उजागर हुआ है। विधायक के लिखे गए पत्र पर धांधली सामने आई है।
क्षेत्र के कुछ ठेकेदारों ने बिना टेंडर व कार्यादेश के बेलहरकलां विकास खंड क्षेत्र में विधायक निधि के दस प्रस्तावों पर कार्य करा दिया। जानकारी होने पर मौजूदा विधायक ने काम रुकवा दिया। इस पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुगतान के लिए विधायक पर दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनकी व मौजूदा ब्लॉक प्रमुख की शिकायत की। जबकि विधायक अनिल त्रिपाठी ने दोबारा कार्य कराए जाने के लिए 29 सितंबर 2022 को मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा कि विधानमंडल क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में तत्कालीन विधायक राकेश सिंह बघेल के जरिए विकास खंड बेलहरकलां के लिए दस परियोजनाओं पर 50,70,400 रुपये की स्वीकृति करते हुए प्रथम किस्त 3802.800 लाख रुपये कार्यदायी विभाग खंड विकास अधिकारी बेलहरकलां को अवमुक्त किया गया था।
विज्ञापन

आठ जनवरी 2022 को आदर्श आचार संहिता प्रभावित होने के कारण टेंडर आदि की कार्रवाई नहीं हो सकी। उक्त दस परियोजनाओं पर कार्य कराने के लिए विधायक के जरिए संस्तुति की जाती है। कार्यदायी विभाग को टेंडर आदि की कार्रवाई करते हुए कार्य कराने के लिए निर्देशित किया जाए। वहीं विधायक के पत्र पर जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने 17 अक्तूबर 2022 को खंड विकास अधिकारी बेलहरकलां को पत्र का हवाला देते हुए स्वीकृत दस परियोजनाओं के टेंडर आदि की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। वहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचकर विधायक अनिल त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के प्रस्ताव पर बेलहरकलां विकास खंड में भाजपा कार्यकर्ता कार्य करवाए हैं। जिसका भुगतान विधायक व ब्लॉक प्रमुख रुकवा दिए हैं। भुगतान न करके उत्पीड़न किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद मामला गरमा गया। जबकि शिकायती पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष बघौली मनिराम यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री करुणाकांत मिश्र, भाजपा मंडल महामंत्री रामहित चौहान समेत कई लोगों का नाम भी अंकित हैं। मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। उक्त दसों कार्य बिना टेंडर व कार्यादेश के कराए जाने का मामला जहां सामने आया, वहीं बघौली मंडल अध्यक्ष भाजपा मनिराम यादव व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री करुणाकांत मिश्रा ने शिकायती पत्र में खुद का नाम होने पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि वे लोग सीएम के दरबार में शिकायत नहीं किए हैं। उनका नाम गलत करीके से लिख दिया गया है। जबकि मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने बताया कि बीडीओ बेलहर ने जानकारी दी कि बेलहरकलां विकास खंड के दस प्रोजेक्टों पर कार्यदायी संस्था के जरिए कोई टेंडर व कार्यादेश जारी नहीं हुआ है। इस मामले की जांच कराएंगे। संवाद
पूर्व विधायक के चहेते कर रहे साजिश : अनिल
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनाधार खो चुके पूर्व विधायक के चहेते आरोप की साजिश रचकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कोई भुगतान नही रुकवाया है। प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीति के तहत विकास कार्य विधायक निधि से कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा था, लेकिन कुछ लोग बिना टेंडर व कार्यादेश के मनमाने ढंग से धन का बंदरबांट कर लिए और गलत तरीके से भुगतान लेने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत भी करा दिया गया है, जो भी कार्य होगा, जनता व क्षेत्र के हित में पारदर्शी तरीके से होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में बेलहर ब्लॉक क्षेत्र में विधायक निधि से विकास कार्य के दस प्रस्ताव दिए गए थे। जिसकी स्वीकृति हो गई थी और पैसा भी जारी हो गया था। कार्य प्रभारी की नियुक्ति हुई और कार्य प्रभारी ने कार्य भी कराया। जेई ने एमबी भी किया। नियमानुसार कराए गए कार्यों का भुगतान होना चाहिए। भाजपा संगठित पार्टी है। इसमें आरोप- प्रत्यारोप के लिए जगह नहीं है।
- राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें