- फेसबुक पर फेक आईडी बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज किया है।
बेलहरकला क्षेत्र निवासी ने बताया कि बेटी के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर बेटी की अश्लील वीडियो डाली गई। 29 मार्च से लगातार सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो डाला जा रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।