संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि रामपुर मसौना गांव निवासी फूलकेश ने अपने शिकायत में बताया कि 26 फरवरी को रात आठ बजे विपक्षी धीरत तिवारी निवासी ग्राम चिर्रीपुर एवं चंद्रभान निवासी गरथौलिया उनको घर वापस जाते समय जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर मारे-पीटे और धमकी दी। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आई। उक्त लोगों के पास उनका मोबाइल व 11 हजार रुपये भी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीडित के प्रार्थना पत्र पर उक्त दोनों आरोपी के विरूद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।