संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के ऊनखास ओनिया गांव में युवक को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित विनायक कुमार पांडेय का आरोप है कि वह 10 नवंबर की शाम अपने घर के सामने पहुंचे और कार को गेट के अंदर घुमाते समय रामललित गाली देने लगे। मना किया तो दौड़ा लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद वह घर से अपने बेटे को साथ लेकर आए और मारने की धमकी दी। कोतवाल ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में दो लोगों पर जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है।