संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के मुताबिक 15 वर्षीय मूक बधिर बेटी 25 मार्च की शाम को नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी। इसी बीच तीन युवक जबरदस्ती उसे लेकर कही चले गए। बेटी के घर न आने पर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। दो दिन बाद 27 मार्च को बेटी गांव से एक किलोमीटर दूर बदहवासी के हालत में मिली। इशारे से उसने अपने साथ हुई आपबीती को बताया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पिता के शिकायत पर मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण एवं अन्य जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना के संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।