संतकबीरनगर। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि 20 वर्षीय बेटी सिलाई सीखने बसवारी गांव चौराहे पर जाती थी। प्रतिदिन की भांति उसके वापस न आने पर खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नही चल पाया, बाद में पता चला कि आरोपी सर्वजीत बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उसके घर पर शिकायत करने जाने पर आरोपी का भाई श्रवण और पिता राममिलन गाली देते हुए घर से भगा दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। संवाद