संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि 17 सितंबर को वह अपने घर पर बैठी हुई थी। दोपहर करीब एक बजे आरोपी शाहिद पुत्र हाफिज निवासी गांव बाराबंकी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती उसे फोन करके गाली देने लगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के साथ ही रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी भेजकर जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।