फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी का फोटो वायरल करने वाले आरोपी पर केस

Sun, 17 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की आपत्तिजनक फोटो एक युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी रिश्तेदारी दुधारा क्षेत्र में है। इस वजह से उसका आना जाना लगा रहता है। उसी गांव का एक युवक उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटों खींचकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर दिया। इससे उसकी नाबालिग बेटी की बदनामी हो रही है। पीडित की तहरीर पर आरोपी दीपक पर आईटीएक्ट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें