फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा विवाद में छह और लोगों पर केस

Wed, 20 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र रसूलाबाद गांव का मामला
विज्ञापन

- हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
- मंगलवार को 10 नामजद समेत 50 पर केस दर्ज हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में छह और लोगों पर केस दर्ज किया है। हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गोरखपुर जनपद के गुल्हरिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हल्का नंबर 141 के लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि खलीलाबाद तहसील के रसूलाबाद गांव के आराजी नंबर 201 राजस्व अभिलेख में खलिहान की भूमि अंकित है।
विज्ञापन

खलिहान की भूमि में गांव के शिवशंकर यादव, राजू प्रसाद, राजमंगल, विकास कुमार, रणजीत कुमार, राधेश्याम आदि अन्य गांव के लोगों ने भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने की मांग की थी। जिसे खलिहान की भूमि होने के कारण राजस्व टीम ने 17 फरवरी को मूर्ति रखने से मनाकर दिया। मना करने के बाद भी छह लोग अन्य ग्रामवासियों के सहयोग से नौ मार्च को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अवैधानिक रूप से खलिहान की भूमि में रख दिए। जिससे सरकारी संपत्ति की क्षति हुई।
विज्ञापन

लेखपाल राजेंद्र ने तहरीर में बताया कि प्रतिमा 18 मार्च को सक्षम अधिकारियों की उपस्थित में हटाकर खलिहान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। लोगों ने यह कृत्य करके न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है। पुलिस ने हल्का लेखपाल के शिकायत पर मामले में छह नामजद व अन्य गांव के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें