संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर स्थित सेमरा में जमीन कब्जाने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आद्या प्रसाद ने बताया कि वह पुस्तैनी जमीन पर दीवार बनाकर दस वर्षों से काबिज है। आरोप है कि 22 अक्तूबर को समय सुबह 09.50 बजे तस्लीम, परवेज, मेराज, मुन्ना, आनंद गुप्ता निवासी मगहर व सत्यवान सिंह निवासी रसूलपुर सहित कई अन्य अज्ञात लोगों गोलबंद होकर लाठी-डंडे के साथ मगहर नगर पंचायत कार्यालय का जेसीबी लेकर दीवार को तोड़ने लगे। मना करने पर करने पर दबंगों ने गाली देते हुए मारपीट की।