संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की तहरीर पर पड़ोस के एक परिवार के सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी और पाॅस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी 2024 की रात आठ बजे 13 वर्षीय लड़की को पड़ोस का सतीश छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बचाने का प्रयास किए तो सतीश पुत्र रामलाल, हरीलाल पुत्र रामलाल, संदीप, सुनील पुत्रगण हरिराम, रीमा, निर्मला व सीमा पुत्रीगण हरिराम मारे-पीटे। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।