धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने झकही गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर चार महिला समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार झकही गांव निवासी इंदू पुत्री शंकर ने बताया कि नौ मार्च को पुरानी मुकदमे को लेकर गांव की ही प्रीति, करीना, रीती पुत्रीगण रायबहादुर, विंदू पत्नी राम बहादुर, राम बहादुर पुत्र जुड़ई, अमित पुत्र राम बहादुर व रामअशीष पुत्र चंद्रभान गाली देते हुए घर में घुसकर मारेपीटे और कपड़ा फाड दिए। शरीर में पहना जेवर व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने झकही गांव निवासी इंदू की तहरीर पर गांव के ही प्रीति, करीना, रीती, विन्दू, राम बहादुर, अमित व रामअशीष के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।