संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में तहरीर मिलने पर सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
किशोरी के मां के मुताबिक बेटी गांव के पुराने वाले घर से चौराहे पर टंकी से समान लेने गई हुई थी। काफी देर तक घर वापस नही आने पर गांव, चौराहे व इधर उधर काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि संजय पुत्र स्वामीनाथ, रामचन्द्र पुत्र बाबूराम, रामू पुत्र चैतू, सुनील पुत्र स्वामीनाथ, अजय पुत्र स्वामीनाथ, संजय की माता व भौजाई नाम अज्ञात निवासीगण भिटिया ने साजिश करके पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गए। पीड़िता ने विपक्षी पर लड़की को जान से मार देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।