फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां- बेटे के खिलाफ केस

Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मथुरापुर में रंजिश में मां-बेटे ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी त्रिलोकीनाथ का आरोप है कि गांव की सुभावती देवी पत्नी हरिश्चंद्र से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसी बात को लेकर रविवार की शाम सुभावती देवी उसे गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर सुभावती देवी अपने बेटे सूरज के साथ मिलकर उन्हें घसीट कर डंडे से बुरी तरह से मारपीट की। आरोप है कि लोगों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। मारपीट में उसका मंगलसूत्र गिर गया। इस संबंध में एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी सुभावती देवी व उसके बेटे सूरज के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें