-पौली में बस संचालन को लेकर हुए मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने एक दिन पूर्व पौली में हुए बस संचालन के विवाद में मारपीट के मामले में चार नामजद व छह अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बस परिचालक की शिकायत पर मामले में मारपीट में शामिल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
लालकेश निवासी यादवपुरवा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह बस के परिचालक है। नौ सितंबर को समय सुबह लगभग 07:30 बजे के आसपास कुछ दबंगों ने अपने बिना नंबर की बस को उनके बस के आगे चला रहे थे। विरोध करने पर विपक्षी अनिल यादव, फूलबदन निवासी सुवरहां, मुकेश यादव निवासी शंकरपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, भोलू यादव निवासी अज्ञात एवं छह अज्ञात लोग दुलहापार पौली कब्रिस्तान के पास गाली देते हुए तेज धारदार हथियार से मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। घटना देखकर बीच-बचाव में आए मोनू, रणविजय को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी।