संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के नटवावर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नटवावर गांव निवासी श्यामसुंदर ने तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 7:40 बजे पुरानी रंजिश में पटीदार मुकेश यादव, देवेंद्र यादव, प्रेमशीला देवी व रंजन यादव गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट की। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। संवाद