बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में परिजनों ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौंवी की छात्रा है। बेटी को 30 सितंबर की रात में गायघाट (मुखलिसपुर) निवासी युवक शिवम सिंह बहला-फुसलाकर भगा ले गया। सुबह मालूम हुआ कि बेटी जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी युवक के पिता व माता ने एक राय होकर आपस में सलाह करके बेटी को भगा दिए। पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह, बबलू सिंह, बबलू सिंह की पत्नी निवासीगण गायघाट व राजेन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।