फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस

Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के भिटनी कला गांव में बृहस्पतिवार की देर रात टोटका करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की मां-बेटी घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने शनिवार देर शाम दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पीड़ित रामभेज यादव पुत्र स्वर्गीय जगई का आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम उसके घर के सामने टोटका करके रखा गया था। जिसका विरोध करने पर गांव के विकास, चांदमती, रितेश व कमलेश उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे पत्नी भानमती व बेटी विनीता गंभीर रुप से घायल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें