फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चार पर केस

Wed, 17 Apr 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस के समक्ष किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
किशोरी की मां ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि उसकी 16 वर्ष पुत्री के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उसने बेटी से कई बार पूछा तो वह नहीं बता रही थी। बाद में बहुत समझाने पर बताया कि अली हुसैन उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

बार-बार दुष्कर्म के कारण जब बेटी की तबीयत खराब होने लगी और उसने संबंध बनाने से इन्कार कर दिया तो वह जानमाल की धमकी देने लगा। यह सब सुनकर शिकायत करने के लिए अली हुसैन के घर गई तो अली हुसैन, इब्राहिम, अल्ताफ और जरीना ने उसको अपमानित करते हुए गाली देकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें