संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक छात्रा के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि छात्रा के भाई का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बहन एक मदरसा में पढ़ती है। जिसे एक लड़का और उसके दो साथी 27 फरवरी को चार पहिया वाहन में बैठाकर सहजनवां गोरखपुर के एक होटल के कमरे में ले गए। जहां उसकी बहन के साथ जबरिया दुष्कर्म किया।
बहन के विरोध करने पर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने और बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपी बहन को एक चौराहे पर अकेले छोड़ दिए। पीड़ित छात्रा घर पहुंचकर अकेले कमरे में रो रही थी। उसके बाद परिवार के लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा तब उसने आप बीती बताई।
कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर के केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।