फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बलवा व मारपीट के मामले में पांच लोगो पर केस

Wed, 28 Feb 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। बखिरा क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा गांव में तीन माह पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस पर विपक्षियों के प्रभाव में आकर उसी के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत कोर्ट में की थी। घटना के तीन माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दिया। एसओ श्याममोहन ने बताया कि कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में सपना देवी का आरोप है कि 18 नवंबर 2023 को वह घर के बरामदे में अकेली बैठी थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति घर में आकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। थोड़े देर बाद ही आरोपी अपनी पत्नी समेत कुल पांच लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर घर में आए। उसे मां-बहन की गाली देने लगे। मना करने पर जान से मारने के लिए उसे दौड़ा लिए। आरोपी भी घर में घुस आए। घर में उसकी सास सरस्वती देवी को मारा-पीटा। पुलिस के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर कुरियापार बेलहसा निवासी आरोपी अंशु चौधरी, विजय चौधरी, उमेश, दुर्विजय व उर्मिला देवी के खिलाफ केस दर्जकर विवेचना शुरू किया गया है।

फोटो 30: सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा सुना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें