धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम ओझापट्टी में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान की छत लगता देख गांव के ही पिता पुत्र गाली देने लगे। विरोध करने पर दंपती की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर बाप-बेटे के खिलाफ मारने-पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के ग्राम ओझा पट्टी निवासी चांदनी पत्नी हनुमान ओझा ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि उसे पीएम आवास मिला है। दीवार खड़ी हो गई है। शनिवार को मजदूर छत लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के वशिष्ठ मुनि ओझा और नीरज ओझा पहुंचे। चांदनी के अनुसार दोनों गाली देने लगे। मना करने पर पिता-पुत्र सरिया से हमला करके घसीटे हुए मारने लगे। कार्य कर रहे मजदूरों को धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद महिला के पति हनुमान ओझा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता चांदनी की तहरीर पर बशिष्ठ मुनी ओझा और उसके बेटे नीरज ओझा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।