संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आनंद कुमार भारती निवासी गांव रामपुर ने शिकायत में बताया कि वह छोटे भाई को दवा कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में चकदही के पास ढाबा संचालक ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारा। जिस गाड़ी से वह जा रहे थे उसमें दादी, चाची, छोटा बाबू, भाई सभी लोग सवार थे। घटना में चाची का चैन, मंगलसूत्र, दादी के गले का चेन गिर गया। संचालक उनको व भाई को गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में ढाबा मालिक के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।