फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोटा चयन के विवाद में हुई मारपीट में 11 पर केस

Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सात मार्च को धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर गांव में हुआ था विवाद
विज्ञापन

- एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से छह लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर गांव में सात मार्च को कोटा चयन को लेकर हुई मारपीट व विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से छह लोगों पर दंगा-फसाद करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

हैंसर ब्लॉक के हकीमपुर गांव में कोटे के चयन के दौरान दो पक्षों में दो दिन पूर्व जमकर मारपीट हुई थी। कोटे का चयन करने आई ब्लॉक की टीम विवाद शुरू होने पर भाग खड़ी हुई। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर भेजा गया। विवाद के बाद कोटे के चयन की प्रक्रिया को निरस्त भी कर दिया गया थी। धनघटा पुलिस इस मामले में स्थानीय एसआई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्ष से 11 लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ को दिए अपने रिपोर्ट में दरोगा प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी बीच सूचना मिली कि हकीमपुर पंचायत भवन पर कोटे की दुकान को लेकर विवाद हो रहा है। इसके बाद वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर देखा कि प्रथम पक्ष सुरेंद्र गुप्ता, रोहित राजभर, अमरजीत गुप्ता, विरेंद्र राजभर, सत्यनारायण गुप्ता व दूसरे पक्ष के मिठ्ठू राजभर, राजेश राजभर, मनोज राजभर, रोहित राजभर, रंभू राजभर एवं शंभू राजभर के बीच कोटे की दुकान के चुनाव को लेकर सार्वजनिक स्थान पर दंगा-फसाद किया जा रहा था। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग हटाया गया। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

हकीमपुर गांव में कोटे के दुकान के चयन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की है।
- केशवनाथ, सीओ धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें