फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाइवे पर देर रात हुए हादसे में कार सवार जख्मी

Mon, 29 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांटे। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा हाईवे के पास शनिवार देर रात को हुए हादसे में कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को खाली कराकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 27 जनवरी की देर रात गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर खलीलाबाद की तरफ आने वाले ट्रैक पर आ गई। इसी बीच बस्ती की तरफ से आ रहे किसी वाहन से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार उमेश गुप्ता पुत्र ठाकुर प्रसाद, पिंटू यादव पुत्र बलराम यादव निवासी बघावर जनपद बस्ती बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें