कांटे। क्षेत्र के कुर्थिया गांव के प्रधान का भतीजा शनिवार की देर रात मुंडेरवा क्षेत्र में हादसे में घायल हो गया। उसका इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा कि उसे कार चलाते समय झपकी आ गई।
जानकारी के अनुसार कुर्थिया के प्रधान का भतीजा सभाजीत (25) किसी काम से शनिवार को कार से बस्ती गया था। देर रात वापस आ रहा था। वह अभी के मुंडेरवा क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास परसा हज्जाम गांव के पास पहुंचा था कि उसको झपकी आ गई। सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। जिसमें सभाजीत को चोटे आई हैं। साथ ही कार में सवार रामवृक्ष भी घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी खझौला अजय कुमार पांडेय ने घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया।