फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के भड़ारी चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के भड़ारी चौराहे पर मंगलवार की देर रात एक कार ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भड़ारी निवासी ईश्वर चंद (57 वर्ष) पुत्र सहबली की भड़ारी चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान मेंहदावल की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग ईश्वर चंद को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब्जी विक्रेता के चार बेटे हैं। पिता की मौत से बेटे गमगीन थे। पोस्टमार्टम हाउस पर लोग ढांढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें