संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे हनुमान मंदिर रसूलाबाद मोड़ के पास बृहस्पतिवार को एक कार ने ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में ठेला चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में रसूलाबाद निवासी प्रभुदयाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। साथ ही घटना की जानकारी कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को भी दी।